NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
22-Jun-2020 10:53 AM
DESK : कहते हैं यदि आप मन में कुछ करने की चाह तो और कड़ी मेहनत का इरादा हो तो कोई आपको रोक नहीं सकता है. इसे ही सच साबित किया है एक चाय बेचने वाले की बेटी ने. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उसने अपने मुकाम को पा लिया.
20 जून को हैदराबाद में संयुक्त स्नातक पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था. जिसमें मध्य प्रदेश की बेटी आंचल गंगवाल को वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर का कमीशन मिला है. मार्च पास्ट के बाद आंचल गंगवाल को राष्ट्रपति पट्टिका से सम्मानित किया गया. जिसके बाद गर्व से उसके माता पिता का सिर ऊंचा हो गया. उनके आंखों में खुशी के आंसु छलक रहे थे.
आंचल गंगवाल ने बताया कि उसके पिता एक छोटी सी चाय का दुकान चलाते हैं. छोटी सी दुकान चलाते हुए उसके पिता ने उनकी और उनके भाई की सारी जरुरतों को पूरा किया. आंचल ने उत्तराखंड त्रासदी के वक्त वायु सेना का हिस्सा बनने का फैसला किया. आंचल मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं, इसके बाद उनका चयन श्रम इंस्पेंक्टर के पद पर हुआ. लेकिन उन्हें वायु सेना में जाना था, इसलिए उन्होंने जॉब छोड़ दी और अपने ड्रीम को पूरा करने में जुट गईं. कड़ी मेहनत के बाद आंचल ने अपने ड्रीम जॉब को पा लिया.
शनिवार को पासिंग आउट परेड में अपनी बेटी को मार्च पास्ट करते परिवार ने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आंचल के पिता को इस कार्यक्रम में शिरकत करने हैदराबाद जाना था, लेकिन कोरोना संकट के इस काल में वे नहीं जा सके. इस वजह से परिवार ने इस गौरवमयी पल को ऑनलाइन ही देखा और अपनी बिटिया को खुब आगे बढ़ने का आशिर्वाद दिया.