ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / CBI ने रेलवे अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया अरेस्ट, सहायक भी...

CBI ने रेलवे अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया अरेस्ट, सहायक भी पकड़ाया, 50 लाख की हो रही थी सौदेबाजी

15-Jan-2023 02:58 PM

DESK : भ्रष्टाचारियों पर नियंत्रण को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर काम कर रही है। सरकार को थोड़ी सी भी सूचना मिलने के बाद तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। अब इसका एक और उदहारण देखने को मिला है। सीबीआई की टीम ने भारतीय रेल सेवा से जुड़े एक वरीय अधिकारीयों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, सीबीआई की टीम ने एक एडीआरएम  ओर उसके निजी सहायक को रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों को  50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में ये कार्रवाई की गई है। सीबीआई की टीम ने इनको राजधानी दिल्ली से उस समय गिरफ्तार किया है जब ये रिश्वत ले रहे थे। इन दोनों का नाम जितेंद्र पाल सिंह और हरिओम बताया जा रहा है। जितेंद्र पाल सिंह वर्तमान में  गुवाहाटी में सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (ADRM) के पद पर तैनात है। वहीं, हरिओम उनका निजी सहायक है। 


बता दें कि, जितेंद्र पाल सिंह 1997 बैच के रेलवे इंजीनियर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में एडीआरएम के पद है। फिलहाल इस मामले को लेकर जाँच की जा रही है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। 


गौरतलब हो कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमों लालू यादव का नाम रेल घोटाले को लेकर सबसे अधिक चर्चा म,इ रहता है।  इनके ऊपर  रेल मिनिस्टर रहते हुए जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है। इसकी जांच भी सीबीआई के द्वारा ही की जा रही है। इस मामले में सिर्फ लालू ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे और बेटी के ऊपर भी आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में उनके परिवार को उपहार में दी गई या बेची गई भूमि के बदले में की गई कथित नियुक्तियों के संबंध में आरोप पत्र दायर किया था।