श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
19-Sep-2022 07:58 PM
DELHI : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को अलविदा कहने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब लोक कांग्रेस यानी पीएलसी नाम की पार्टी बनाई थी लेकिन अब उन्होंने अपनी इस पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और किरेन रिजीजू की मौजूदगी में अमरिंदर सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह को अब बीजेपी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
अमरिंदर सिंह ने बीजेपी का दामन थामने के बाद पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब अब उड़ता हुआ पंजाब बन चुका है। पाकिस्तान से सटी सीमा पर ड्रग्स का बड़ा कारोबार हो रहा है और पंजाब की सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान से सटे पंजाब की सीमा पर ड्रोन अटैक का खतरा बढ़ गया है। वह इस मामले में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी भी दे चुके हैं।
अमरिंदर सिंह का बीजेपी में शामिल होना इस बात का भी संकेत माना जा रहा है कि पंजाब के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फ्यूचर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। अमरिंदर सिंह के साथ आने से 2024 में बीजेपी को पंजाब में फायदा मिल सकता है। उधर अपनी पार्टी का विलय करने वाले अमरिंदर सिंह का राजनीतिक भविष्य क्या होगा इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि अमरिंदर सिंह किस राज्य के गवर्नर बनाए जा सकते हैं। एक हलके में चर्चा यह भी है कि उन्हें फिलहाल एक्टिव पॉलिटिक्स में रखते हुए बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 9 सालों तक पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया और बीते साल विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। आपको यह भी बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनके विवाद इतने बढ़े थे कि अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था और उसके बाद उन्होंने पीएलसी नाम की पार्टी बनाई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...