ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, सरकार से...

कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, सरकार से पूछा- आखिर इसके पीछे का कारण क्या है?

05-Mar-2024 01:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एनडीए सरकार के गठन के करीब डेढ महीने बीच चुके हैं लेकिन अभी तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री समेत कुल 9 मंत्रियों के जिम्मे सभी विभागों की जिम्मेवारी है। एक एक मंत्री तीन-चार से अधिक विभागों का काम देख रहे हैं। तेजस्वी ने सरकार से पूछा है कि आखिर कैबिनेट विस्तार में देरी क्यों हो रही है?


तेजस्वी ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। डेढ महीने का समय बीत गया लेकिन न तो कैबिनेट का विस्तार हुआ और ना ही होने की किसी तरह की कोई सूचना है। आखिर इसके पीछे का कारण क्या है? इसका जवाब तो सरकार में बैठे हुए लोग ही दे सकते हैं। इसको लेकर हमको ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करना है।


उन्होंने कहा कि केवल हमलोगों को गाली देने के लिए यह सरकार बनी है। एनडीए की सरकार कोई भी एक निर्णय सही ढंग से नहीं ले पा रही है। जिस तरह से हम लोगों ने 117 महीने में निर्णय लिए। देर रात जाकर अस्पतालों में छापा मारते थे लेकिन मौजूदा सरकार में जो लोग बैठे हैं, लालू और उनके परिवार को गाली देने में ही उनका इंट्रेस्ट है। 


तेजस्वी ने कहा कि सरकार में पिछले एक डेढ महीना से कोई काम नहीं हो रहा है। सरकार ने जो बजट पेश किया वह हमलोगों का ही बनाया हुआ बजट था। जिसे बीजेपी के वित्त मंत्री ने सिर्फ पढ़ा है। हमारी सरकार के काम का ही गुणगान वे लोग सदन में कर रहे थे। खैर जो भी हो आने वाले चुनाव में हमलोग पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।