ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बक्सर के कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब बरामद, राशन बांटने के नाम पर गाड़ी से लाई जा रही थी शराब

बक्सर के कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब बरामद, राशन बांटने के नाम पर गाड़ी से लाई जा रही थी शराब

13-May-2020 08:15 PM

By Ajay Ray

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून की हकीकत एक बार फिर से सामने आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहे शराबबंदी कानून को लेकर लाख दावे कर ले लेकिन इसकी जमीनी हकीकत क्या है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सूबे के विधायक की गाड़ी से शराब ढोई जा रही है.


यह बक्सर से कांग्रेस के विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गाड़ी से शराब बरामद हुई है. बक्सर के सिमरी इलाके में विधायक की गाड़ी शराब के साथ पकड़ी गई. विधायक मुन्ना तिवारी के कार्यकर्ता उस गाड़ी में सवार थे. अपनी गाड़ी से शराब की बरामदगी होने के बाद विधायक अब पल्ला झाड़ रहे हैं. कांग्रेस विधायक को जवाब नहीं सूझ रहा और अब वह सरकार के शराब बंदी कानून की दुहाई देकर न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं.


दरअसल कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी की गाड़ी कोरोना महामारी के बीच राशन बांटने के लिए ग्रामीण इलाकों में जा रही थी. राशन बांटने के नाम पर विधायक की गाड़ी सिमरी इलाके में पहुंची थी, जहां चेकिंग के दौरान उनकी स्कॉर्पियो से शराब बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले में संजय तिवारी के करीबी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, लेकिन विधायक के ऊपर अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है. जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब बरामद की गई वह बक्सर विधायक के नाम पर है.


यह मामला अपने आप में बिल्कुल हैरत भरा है कि विधायक की गाड़ी ग्रामीण इलाके में घूमती रही. उनके कार्यकर्ता और समर्थक गाड़ी में शराब लेकर सफर करते रहे, लेकिन विधायक को इसकी भनक तक नहीं लगी. अब विधायक जी इस मामले में खुद को फंसता देख राजनीतिक साजिश की आशंका भी जता रहे हैं. शराबबंदी कानून की दुहाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि न्यायिक जांच करा ली जाए. शराबबंदी कानून के तहत ऐसे मामलों में वाहन मालिक के खिलाफ भी एक्शन लिया जाता है लेकिन अब तक जिला प्रशासन ने विधायक से इस बाबत कोई पूछताछ नहीं की है. बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल है और विधानसभा में शराब नहीं पीने और पिलाने की शपथ लेने वाले विधायक की गाड़ी से शराब बरामद की जा रही है.