श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
24-Apr-2020 03:22 PM
PATNA : बिहार में कोरोना अब तेजी से फ़ैल रहा है. एक सप्ताह पहले तक ग्रीन जोन की एरिया में शामिल शाहाबाद जोन अब हॉट स्पॉट और नॉन-हॉट स्पॉट इलाके में तब्दील हो गए हैं. शाहाबाद के भोजपुर (आरा), बक्सर, कैमूर (भभुआ) और रोहतास (सासाराम) में कोरोना के मामले सामने आये. इस इलाके में सबसे पहले बक्सर जिले से 16 अप्रैल को 2 मामले सामने आये थे. आज 24 अप्रैल तक इन इलाकों में कुल 26 मामले सामने आ गए हैं.
शाहाबाद के लिए दुःख की खबर है कि अब तक इस इलाके से एक भी मरीज ठीक नहीं हुए हैं. बक्सर में सबसे ज्यादा मामले हैं, जबकि भोजपुर में सबसे कम मामले सामने आये हैं. बक्सर में आज 6 साल की एक मासूम बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है. बक्सर में 10, कैमूर (भभुआ) में 8, रोहतास (सासाराम) में 7 और भोजपुर (आरा) में 1 मामला मिला है. बक्सर में तेजी से बढ़ते हुए कुल 10 मामले हो गए हैं. इससे पहले यहां से 8 मामले सामने आये थे. बक्सर में पहली बार 16 अप्रैल को दो मामले, फिर 19 अप्रैल को दो मामले, फिर 21 अप्रैल को चार मामले और आज 23 अप्रैल को दो नए मामले सामने आने के बाद इस जिले में कुल 10 कोरोना मरीज हो गए हैं.

भोजपुर में अब तक बस एक ही मामला सामने आया है. जिसकी रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी. इसके बाद 21 अप्रैल को रोहतास (सासाराम) से एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. फिर इस जिले में 23 अप्रैल को 6 मरीज पॉजिटिव पाया गया. जिससे यहां मरीजों की संख्या 7 हो गई है. अब तक ग्रीन जोन में शामिल कैमूर जिले से अचानक बीते दिन 23 अप्रैल को एक साथ 8 मामले सामने आये. सासाराम और कैमूर के सभी मरीज पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित बताये जा रहे हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...