सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
08-Jan-2023 02:09 PM
HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां दम घुटने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ठंड से बचने के लिए शनिवार की रात उनके कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर रखा गया था, रविवार की सुबह दोनों को मृत हालत में पाया गया। घटना ईचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव की है।
मृतक दंपति की पहचान टाटीझरिया प्रखंड के झरपो गांव निवासी 65 वर्षीय बिशुन महतो और उनकी 60 वर्षीय पत्नी गोलवा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए दंपति के कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर शनिवार रात रखा गया था। रविवार की सुबह 9 बजे तक बिशुन महतो के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था और बुर्जुग दंपत्ति का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। वहीं, पास में कोयले का चूल्हा भी पड़ा हुआ पाया गया। घर में केवल मृतक दोनों पति- पत्नी रहते थे। आशंका जताई गई कि कमरे में चूल्हे का धुआं भर गया। इस वजह से दोनों का दम घुट गया होगा और उनकी मौत हो गई होगी।