ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / BSP का किसी के साथ नहीं होगा गठबंधन, मायावती ने कहा -...

BSP का किसी के साथ नहीं होगा गठबंधन, मायावती ने कहा - फैसला अटल है

09-Mar-2024 12:59 PM

By First Bihar

DESK : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर दोहराया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में किसी राजनीतिक दल से गठबंधन न करने का उनका फैसला अटल है। मायावती ने कहा कि चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की जो भी बातें की जा रही हैं वे सब अफवाह और फेक न्‍यूज हैं। मायावती ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में  कहा कि बसपा काफी मजबूती से चुनाव लड़ रही है जिसके चलते विरोधियों में बेचैनी फैली हुई है।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, ' बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।' 


उन्‍होंने आगे लिखा-' ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।' 


मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी थी कि मायावती ने कांग्रेस के सामने इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी को न लेने की शर्त रखी थी। शुरुआती दौर में जब कांग्रेस और सपा के गठबंधन की बात फाइनल नहीं हो पा रही थी तो इन अटकलों को बल भी मिला। लेकिन फिर बसपा चीफ ने साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करने जा रही है।