ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ब्रिक्स में शामिल हुए 6 नये देश, सीमा विवाद के बीच PM मोदी...

ब्रिक्स में शामिल हुए 6 नये देश, सीमा विवाद के बीच PM मोदी ने शी जिनपिंग की हुई मुलाकात

24-Aug-2023 03:57 PM

By First Bihar

DESK : ब्रिक्स में आज छह नये देशों को शामिल किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार को कर दी गयी है। जिसके बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने संगठन के विस्तार का समर्थन किया और नये सदस्य देशों का स्वागत किया।  ब्रिक्स का 15वां शिखर सम्मेलन इस बार दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुआ। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भी लंबी बातचीत हुई है। 


दरअसल, ब्रिक्स संगठन में जिस छह नये देशों को शामिल किया गया है, उनमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने नये देशों को शामिल किये जाने को लेकर कहा है कि हमने छह नये देशों को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।  उन्होंने बताया, नए सदस्य देश एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे। 


वहीं, पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारी टीम ब्रिक्स के विस्तार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों, प्रक्रियाओं पर एक साथ सहमत हुई हैं. मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नयी गति दे पाएंगे. इन सभी देशों के साथ भारत के बहुत गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं।