BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
10-Feb-2023 05:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक एग्जाम के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है। 12 फरवरी को बीपीएससी परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। एग्जाम के लिए आयोग ने राज्य में अलग-अलग परीक्षा केंद्र को बनाया है।
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को करने जा रही है। बीपीएससी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर इस बार बीपीएससी काफी सर्तक है। इसको लेकर बीपीएससी ने अब अपनी गाइडलाइन्स जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी बीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर जारी की गई नोटिस को देख सकते हैं। इस परीक्षा में अगर कोई परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ पकड़े जाते हैं तो वो अगले पांच साल तक बीपीएससी की परीक्षा नही दे सकेंगे। वहीं अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर कोई गलत अपवाह फैलाते हैं तो उन्हें तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।
दरअसल, बीपीएससी ने परीक्षा के पहले अपनी गाइडलाइन्स जारी की है, जिसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिया है। परीक्षार्थियों को बताया गया है कि अगर वो 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर आते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। वहीं 9.30 से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने के लिए प्रवेश मिलने लगेगा। वहीं परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते हुए मार्कर, सफेद द्रव, ब्लेड, इरेजर और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस इत्यादि का उपयोग नहीं कर सकते हैं। अगर वो इनका इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको पांच सालों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा।
साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने दिव्यांग छात्रों के लिए परीक्षा को परीक्षा केंद्र में ग्राउंड प्लोर पर कराने का इंतजाम किया है। साथ अगर दिव्यांग छात्रों को परीक्षा लिखने के लिए लाइटर चाहिए तो वे इंटर के छात्रों की मदद ले सकते हैं। साथ ही इन परीक्षार्थायों के लिए 40 मिनट का ज्यादा समय दिया जाएगा।