ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बॉलीवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव

05-Jun-2022 06:15 PM

DESK: देश में कोरोना एक बार फिर अपना पांव पसार रहा है। बात महाराष्ट्र की करे तो बॉलीवुड स्टार लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड पर एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज रविवार को एक्टर शाहरुख खान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है वही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गयीं हैं। 


इसके एक दिन पूर्व शनिवार को बॉलीवुड के दो एक्टर कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर कोरोना की चपेट में आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 25 मई को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए गेस्ट में से 50 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए है। हालांकि फर्स्ट बिहार शाहरुख खान कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं करता है। 


बता दें कि कैटरीना मेरी क्रिसमस फिल्म की शूटिंग करने वाली थी लेकिन कोविड रिपोर्ट आने के बाद शूटिंग को शेड्यूल करना पड़ा। शनिवार को आईफा अवार्ड में भी कैटरीना को शामिल होना था लेकिन इसी वजह से वह उसमें शामिल नहीं हो पाई। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में भी कैटरीना को कोरोना हुआ था। 


अब शाहरुख खान भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। किंग खान शाहरुख खान अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों के अनाउंसमेंट को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म पठान की घोषणा शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले ही की थी। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज भी होने वाली है। 


कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स के जरिए  कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। कैटरीना ने कहा, "मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरन्टीन में रहूंगी। अपने संपर्क में आए सभी लोगों से यह अपील करती हूं कि वे तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। आपके प्रेम और समर्थन के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें और खुद का ख्याल रखें।" 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर शाहरुख खान के जल्द ठीक होने की कामना की है। ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे अभी पता चला कि हमारे ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान कोरोना संक्रमित हो गये हैं। मैं दुआ करती हूं कि आप जल्द ठीक हो जाए। Get Well Shahrukh! Spring back asap!