मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
26-Mar-2024 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी हाई है। यहां तमाम राजनीतिक दलों के बीच अलग अलग मुद्दों को लेकर रस्साकशी जारी है। इसी कड़ी में एक नाम जो सबसे अधिक चर्चा में बनी हुई है वो है बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा। इनको भागलपुर से लोकसभा चुनाव लड़वाने की बातें कही जा रही हैं। ऐसे में अब इन तमाम सवालों का जवाब इनके पिता और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने दिया है।
कांग्रेस MLA अजीत शर्मा ने साफ कर दिया कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। अजीत शर्मा ने कहा, "पार्टी चाहती थी कि हमारी बेटी, नेहा शर्मा बॉलीवुड की स्टार हैं वो चुनाव लड़े... तो मैंने उनसे खुद बात की। वो अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। इवेंट्स हैं और फिल्मों की शूटिंग है.. इसलिए उनका चुनाव लड़ना नामुमकिन है"।
हालांकि, कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि उनकी बेटी अगले चुनावी मैदान में जरूर नजर आएंगी। अजीत शर्मा ने कहा कि नेहा शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि समय बहुत कम है। अगर पांच-छह महीने पहले पार्टी ने कहा होता तो वो जरूर इसके लिए समय निकालती।
उधर, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि भागलपुर सीट से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़े। उन्होंने दावा किया कि बिहार में इंडी गठबंधन की एतिहासिक जीत होगी। जनता हम लोगों के साथ है। जनता हमें जीत दिलाएगी।