मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
01-Apr-2024 10:20 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा 29 मार्च को हो गया। 26 सीट पर आरजेडी, 9 सीट पर कांग्रेस, 5 सीट पर वाम दल चुनाव लड़ेंगी। वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिया गया जबकि भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दी गई।
अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। बता दें कि इस बार भाजपा ने टिकट काट दिया जिसके बाद से अजय निषाद नाराज चल रहे थे। उन्हें अब हाथ का साथ मिल गया है। अजय निषाद अब कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे।
भाजपा के टिकट पर दो बार उन्होंने मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व किया था। अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। अब उन्हें कांग्रेस ने टिकट दे दिया है। अब अजय निषाद मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये गये हैं।
मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद का बीजेपी से टिकट काटे जाने के विरोध लगातार हो रहा था। बीते दिनों सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने मुजफ्फरपुर में आक्रोश मार्च निकाला था। मुजफ्फरपुर परिषद मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला था। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला भी फूंका था। इस दौरान सांसद अजय निषाद के समर्थकों ने टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था।