सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
31-Mar-2024 05:58 PM
By First Bihar
DEOGHAR: लोकसभा चुनाव से पहले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर के जसीडीह थाने में केस दर्ज हुआ है। सांसद और उनके अन्य सहयोगियों पर जसीडीह स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को एक साजिश के तहत हड़पने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बावनबिघा निवासी शिवदत्त शर्मा ने जसीडीह थाने में लिखित आवेदन देकर बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे, उनकी पत्नी अनामिका गौतम, उनके दो बेटों समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शिवदत्त शर्मा ने सांसद और उनके परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 में पंजाब नेशनल बैंक की अगुवाई वाली बैंकों की संघ ने जमीन गिरवी रखने के बदले उनके संस्थान परित्राण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए 93 करोड़ रुपए की मंजूरी दी।
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रावधानों में बदलाव किए जाने के कारण कॉलेज को आईएमसी अनुमोदन नहीं मिला और ऋण खाते को बैन कर दिया गया। शिवदत्त शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस वित्तीय संकट से निकालने का झांसा देकर बीजेपी सांसद ने गलत तरीके से उनके मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया। बीजेपी सांसद के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है।
झारखंड कांग्रेस ने निशिकात दुबे पर एक्स के जरिए निशाना साधा है और पूछा है कि क्या ईडी, आईटी और सीबीआई इस पर संज्ञान लेगी या इन्हें सिर्फ विपक्षी नेताओं की जांच करने को कहा गया है। कांग्रेस को जवाब देते हुए निशिकांत ने लिखा कि, यह उनके ऊपर 44वां केस है। एफआईआर में कहा गया है कि एक करोड़ दिए हैं अगर पुलिस यह साबित कर देती है तो राजनीति छोड़ देंगे। यह मेडिकल कॉलेज डीआरटी कोर्ट के नीलामी में खरीदा गया है।