मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
26-Mar-2024 04:51 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान की दो सीट करौली धौलपुर और दौसा पर उम्मीदवार की घोषणा बीजेपी ने की है। जिसमें करौली धौलपुर से इंदु देवी जाटव को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं दौसा से कन्हैया लाल मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है। इनर मणिपुर सीट से बीजेपी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अबतक कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। छठी सूची से पहले बीजेपी ने 402 सीटों पर उम्मीदार की घोषणा की थी। पांचवीं सूची बीजेपी ने 24 मार्च को जारी की थी। जिसमें 111 सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था।
जानकारी हो कि, पांचवीं सूची में पार्टी ने करीब 37 वर्तमान सासदों के टिकट काटे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश से नौ, गुजरात से पांच, ओडिशा से चार और बिहार, कर्नाटक तथा झारखंड से तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं। बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और अश्विनी चौबे के साथ ही पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी तथा विवादास्पद बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है।
उधर, बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा था. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे। वी के सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है।