ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / news / BJP नेताओं को निकम्मा कहने वाले तेजस्वी पर भड़के NDA नेता, कहा-लालू ने...

BJP नेताओं को निकम्मा कहने वाले तेजस्वी पर भड़के NDA नेता, कहा-लालू ने तो पूरे बिहार को निकम्मा बनाया, उनके परिवार में एक भी लायक नहीं

11-May-2024 09:54 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मीडिया ने उनसे तमाम मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं ली। मीडिया ने सम्राट चौधरी से पूछा की तेजस्वी यादव बीजेपी के नेता को निकम्मा बता रहे हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पूरे बिहार को निकम्मा बनाया है। उनके परिवार में एक भी लायक नहीं है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वाभाविक है इस पूरे परिवार में एक लायक व्यक्ति नहीं है। लालू जी स्वयं पूरे बिहार को निकम्मा बना दिये। तेजस्वी यादव को पहले अपने पिता जी से पूछना चाहिए। वही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान से जब यही सवाल मीडिया कर्मियों ने किया तब वो गुस्सा हो गये। 


चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन के लोग भाषा की मर्यादा पूरी तरीके से भूलते जा रहे हैं। चिराग ने उनसे कहा कि आप सवाल और कार्यशैली पर उंगली उठाइए लेकिन किसी को गाली ना दें। चिराग ने आगे कहा कि राजद की यही कल्चर रहा है जो बार-बार हम कहते हैं। दूसरे को गाली देना, दूसरे को अपमानित करना, अपनी गलत करनी को छिपाने के लिए दूसरों पर व्यक्तिगत प्रहार करना ही राजद की कार्यशैली रही है। 


वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर जिसमें कहा गया कि मोदी की गारंटी पूरा कौन करेगा? चिराग पासवान ने कहा कि फिलहाल वो अपनी चिंता करें। अभी वो जमानत पर हैं दो जून को उनको सरेंडर करना है। ऐसे में पीएम की गारंटी को पूरा करने के लिए गठबंधन के नेता जिंदा हैं। फिलहाल वो अपनी चिंता करें। जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ केजरीवाल आए थे आज उन्ही का साथ लेकर अपने आप को बचाने की गुहार लगा रहे है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इन लोगों ने अन्ना हजारी के साथ मिलकर भ्रष्टाचारियों की पर्ची लेकर घुमते थे। आज उन्ही भ्रष्टाचारियों के समर्थन में वो रैली कर रहे है जो चिंता की बात है।