PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
04-Mar-2024 01:26 PM
By First Bihar
DELHI: बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था। पहले तो पवन सिंह खुश थे लेकिन अगले ही दिन उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद पवन सिंह ने दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। पवन सिंह के साथ पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का भी नाम था। पार्टी ने बिहारी बाबू टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। पवन सिंह ने टिकट मिलने पर पहले तो खुशी जताई थी लेकिन बाद में आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”। पवन सिंह के इनकार करने के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।
तमाम तरह के कयासों के बीच पवन सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे और जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उनके साथ पूर्व मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी मंगल पांडेय भी इस मुलाकात के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि आगे जो भी होगा वह अच्छा होगा। यह पूछे जाने पर कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे इसपर कहा कि आने वाला समय बताएगा.. कुछ भी होगा हम आप लोगों से शेयर करेंगे। पवन सिंह के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी उन्हें दूसरे किसी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।