ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषणों का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, BJP-कांग्रेस को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषणों का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, BJP-कांग्रेस को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

25-Apr-2024 01:02 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान ले लिया है। चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।


दरअसल, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कथित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में संज्ञान लिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत फैलाने और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। दोनों दलों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।


भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दोनों दलों को 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक अपना जवाब आयोग में दाखिल करने को कहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, खासकर स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेवारी लेनी होगी। उच्च पदों पर बैठे लोगों के प्रचार भाषणों के अधिक गंभीर परिणाम होते हैं।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 77 के तहत स्टार प्रचारक का दर्जा देना वैधानिक रूप से पूरी तरह से राजनीतिक दलों के दायरे में आता है और स्टार प्रचारकों से भाषणों की उच्च गुणवक्ता में योगदान करने की उम्मीद की जाती है। आयोग न दोनों पार्टियों को 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।