पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Mar-2024 10:56 AM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली में चोरी की घटनाएं होना आम बात है। यहां आए दिन चोरी की कोई न कोई वारदात होती ही रहती है। लेकिन इस बार चोरों ने देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के एक बड़े नेता को निशाना बनाया है। यहां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की लग्जरी कार चोरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक कार दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई है।
जानकारी के अनुसार, कार का ड्राइवर गोविंदपुरी में एक सर्विस सेंटर पर कार खड़ी करके अपने घर खाना खाने आया था। बाहर आने के बाद उसने देखा की कार चोरी हो गई है। ड्राइवर का नाम जोगिंदर सिंह नाम का शख्स चलाता है जो गोविंदपुरी इलाके में रहता है. ये मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है. जोगिंदर गोविंदपुरी में सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार जिसका नंबर HP03D0021 है खड़ी करके गया था। लेकिन जब वो अपने घर से वापस आया तो कार वहां नहीं मिली. कार को कोई ले जा चुका था।
ड्राइवर जोगिंदर ने बिना देर किए मामले की जानकारी पुलिस को दी। जोगिंदर की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। उसके बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखाई दी। हालांकि अभी तक कार का कोई सुराग नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि, गाड़ी का नंबर हिमाचल प्रदेश का है। यहां गाड़ी जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल के ही रहने वाले। वहीं मामले के हाई प्रोफाइल शख्स से जुड़े होने की वजह से पुलिस भी सक्ते में हैं। मामले की लिए पुलिस की सात टीम मामले को जांच में लगी हुई। खबर है कि इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को फरीदाबाद से हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।