श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
26-Apr-2020 11:25 AM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : घर आने की बेचैनी इतनी की बीमारी का बहाना बनाया और पूरा परिवार सवार हो गया एंबुलेंस पर। दिल्ली से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर त्रिवेणीगंज अपने घर पहुंच गया । लेकिन परिवारवालों की होशियारी यहां भारी पड़ गयी। मुहल्लेवालों को पता चला तो पुलिस को फोन कर दिया। अब पुलिस ने पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन कर दिया है।
पूरा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज से जुड़ा हुआ है। यहां का रहने वाले दो परिवार दिल्ली के सफदरगंज से एंबुलेंस के जरिए त्रिवेणीगंज पहुंच गए। लेकिन वहां जब पड़ोसियों की इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जांच के बाद परिवार वाले को होम कोरेंटाइन कर दिया है ।
दिल्ली के सफदरगंज से चले एंबुलेंस में सुपौल के त्रिवेणीगंज और मधेपुरा के मीरगंज के रहने वाले दो परिवार थे जो बीमारी का बहाना बनाकर हरियाणा के एक एंबुलेंस का सहारा लेकर दिल्ली से त्रिवेणीगंज पहुंच गए। रात में जैसे ही ये लोग अपने घर पहुंचे तो पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी पुलिस ने परिवार को ले जाकर अस्पताल में जांच करवाया और उसके बाद लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले एम्बुलेंस को पुलिस ने छोड़ दिया ।
एंबुलेंसकर्मी ने बताया कि वो दिल्ली से चला है और भाड़े के लिए ये काम कर रहा है।वहीं त्रिवेणीगंज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आरपी सिन्हा का कहना है कि देर रात पुलिस 7 लोगों को लेकर आई थी जिसकी जांच की गई है लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन कोरोना महामारी के संकट के बीच लॉकडाउन का उल्लंघन और पुलिस की लापरवाही घातक भी साबित हो सकती है
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...