ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार में एक बार फिर जल्द होगी लाखों सीटों पर BPSC के जरिए...

बिहार में एक बार फिर जल्द होगी लाखों सीटों पर BPSC के जरिए टीचर की बहाली, जानिए क्या होगी पूरी प्रक्रिया

13-Sep-2023 08:49 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सरकारी टीचर बनने की चाहत रहने वाले युवाओं के लिए यह काफी अच्छी और काम की खबर है। अब राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक बनने का एक और मौका लेकर आया है। राज्य के अंदर छठी से 12वीं तक की कक्षा के शिक्षकों के करीब एक लाख पदों पर नियुक्ति के लिए अक्टूबर में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) विज्ञापन निकालेगा। इस बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी।


दरअसल, बिहार लोक सेवाआयोग और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की हुई बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति और वर्तमान में चल रही बहाली प्रक्रिया को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि कक्षा छह से आठ के शिक्षकों के 52 हजार पदों पर बहाली का विज्ञापन निकलेगा। इसकी नियुक्ति के लिए अक्टूबर में बीपीएससी विज्ञापन निकालेगा। इस बहाली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा नवंबर में ली जाएगी।


वहीं, 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के शिक्षकों के पदों का आकलन वर्तमान नियुक्ति पूरी होने के बाद किया जाएगा। विभाग के पदाधिकारी का ऐसा मानना है कि कक्षा 9 से 12 तक में 50 हजार पद हो सकते हैं। इस तरह करीब एक लाख नए पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकलेगा। बीपीएससी ने शिक्षा विभाग से कहा है कि कक्षा 6 से आठ तक का सिलेबस उपलब्ध करा दें, ताकि उसके अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की दिशा में काम किया जा सके। 


आपको बताते चलें कि, वर्तमान में 1.70 लाख पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के पदों को शामिल नहीं किया गया है। बैठक में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार, आयोग के सचिव रविभूषण मौजूद रहे।