ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BIHAR NEWS : गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की हत्या, 2 साल से था अफेयर

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग में इस कांड को अंजाम दिया गया। युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फ़ोन कर मिलने बुलाया और उसके बाद इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने पहले जमकर मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद लड़के के परिजनों  ने मामले की शिकायत पुलिस के पास की है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्णिया में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। प्रेमिका परिजनों समेत 25 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। इसके बाद अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। लेकिन, जाति अलग होने की वजह से लड़की के परिजन रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। यह मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव की है। मृत युवक की पहचान रिशु कुमार के रूप में हुई है जो राजघाट निवासी नवीन पासवान का बेटा था। पिता के बयान पर लड़की के माता,पिता, भाई समेत 25 पर केस दर्ज किया गया है। सब घर छोड़कर फरार हैं।


रिशु और युवती दोनों इंटर क्लास में पढ़ते थे। वहीं दोनों को प्यार हो गया। पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। कुछ माह पहले लड़की के परिवार वालों को उनके रिश्ते की भनक लग गई। लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया क्योंकि रिशु अलग जाति का था। परिवार की नाराजगी और दबाव के बावजूद लड़की रिशु को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात से घर वाले गुस्से में थे। लड़की के घरवालों ने बहाने से उसे बुलवाकर उसे मार डाला। अब पुलिस के डर से फरार हैं। युवक के परिजनों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।