ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

PURNEA: जानकीनगर पुलिस ने 12 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

बनमनखी के जानकीनगर में चार लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और स्मैक बरामद।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: जानकीनगर थाना क्षेत्र में हुई चार लाख रुपये की चोरी की घटना में सिर्फ 12 घंटे के भीतर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष परिक्षित पासवान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। 


बनमनखी में 12 घंटे के भीतर जानकीनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। 


बता दें की वादी मुन्ना चौधरी के दुकान में चार लाख की चोरी हुई थी, जानकीनगर पुलिस ने वादी के लिखित आवेदन पर पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुमन सिंह, नीरज कुमार सिंह को HP कम्पनी का लैपटॉप एक मोबाइल चार्जर एवं 3.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में बताया की बाकी राशि अपने पिताजी और रिस्तेदार में बांट दिए हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।