ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Politics: 'लालटेन राज' में दुर्दशा का दंश झेल रहा था बिहार’, लालू फैमिली पर संतोष सुमन का हमला

Bihar Politics: हम (से.) प्रमुख डॉ. संतोष सुमन ने 'लालटेन राज' में बिहार की बदहाली के लिए लालू परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य को अंधेरे से निकालकर विकास के रास्ते पर ला खड़ा किया है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि 'लालटेन राज' में दुर्दशाग्रस्त था बिहार, चारों तरफ अंधेरा पसरा रहता था। बड़ी मुश्किल से बिहार उजाले की ओर आया है। यह विकास और विश्वास का उजाला है।


संतोष सुमन ने कहा कि शुक्रवार को गयाजी की पावन धरती से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जल आपूर्ति से जुड़ी 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देकर 'विकसित बिहार-विकसित भारत' के संकल्प को साकार किया। संकल्प और सपने जब एक साथ चलते है तो एक नया इतिहास बनता है। आज बिहार इतिहास बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ठीक ही कहा है कि लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लाल आतंक से बिहार कराह रहा था। माओवादियों और अपराधियों की वजह से शाम के बाद आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबा रहता था। गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं होते थे। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में ठकेल दिया था। कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।


संतोष सुमन ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार बिहार के विकास को लेकर संकल्पित है। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हर गरीब के जीवन में खुशहाली लाना उनका लक्ष्य है। घुसपैठियों को बिहारवासियों का हक नहीं छिनने दिया जाएगा। केंद्र की मोदी व बिहार की नीतीश सरकार का एक मात्र उद्देश्य बिहार का विकास व बिहारवासियों के जीवन में खुशहाली लाना है। इस सरकार की सोच है कि बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता