ब्रेकिंग न्यूज़

Dularchand Yadav murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, घोसवरी और भदौर थानाध्यक्ष पर गिरी गाज; SP ने दी जानकारी Sanjay Gandhi Biological Park : पटना में जू समेत सभी पार्कों का समय बदला,अब इतने बजे खुलेगा चिड़ियाघर; जानिए टिकट का प्राइस और बाकी अन्य सुविधाएं Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले रीतलाल यादव को एक और झटका, पत्नी रिंकू कुमारी के खिलाफ केस दर्ज; जानिए.. पूरा मामला Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले रीतलाल यादव को एक और झटका, पत्नी रिंकू कुमारी के खिलाफ केस दर्ज; जानिए.. पूरा मामला Success Story: बिहार की बेटी ने UPSC इंटरव्यू में दिया ऐसा जवाब कि पैनल भी मुस्कुरा उठा, कड़ी मेहनत के दम पर बनीं IAS अधिकारी Tejashwi Yadav tweet : तेजस्वी यादव ने PM मोदी से कर दी बड़ी अपील कहा - अपने भाषण में आरा के जंगलराज का जरूर करें जिक्र Bihar Weather Update: बिहार में चुनाव प्रचार पर मौसम की मार, उड़ान नहीं भर पा रहे नेताओं के हेलिकॉप्टर; कई रैलियां रद्द Bihar Weather Update: बिहार में चुनाव प्रचार पर मौसम की मार, उड़ान नहीं भर पा रहे नेताओं के हेलिकॉप्टर; कई रैलियां रद्द LPG Price 1 November 2025: LPG सिलेंडर के दाम घटे, बिहार चुनाव से पहले उपभोक्ताओं को मिली राहत Election 2025 Bihar : BJP के स्टार प्रचारक पवन सिंह मैदान में उतरे, पत्नी के लिए प्रचार करने के सवाल पर साधी चुप्पी; खेसारीलाल को लेकर दिया यह जवाब

हैदराबाद में सनातन महाकुंभ: सिंदूर महायज्ञ का हुआ आयोजन

हैदराबाद में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में श्री विद्या दस कोटि सिंदूर महायज्ञ आयोजित, जिसमें 2000+ महिलाएं कर रही ललिता अर्चन। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 26 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 23 Aug 2025 07:31:50 PM IST

हैदराबाद

श्री विद्या महायज्ञ - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

HYDERABAD: हैदराबाद श्रीनगर कालोनी स्थित कल्याण मंडपम में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ है। पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ।


प्रतिदिन 2 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को तीन दिनों तक 10 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 26 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।


महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के कोयला विभाग के कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी,भाजपा तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव,हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य आंजनेय रेड्डी,पूर्व विधायक रामचंद्र रेड्डी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।सनातन धर्म ही हमारे देश की ताक़त है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से देश के उन्नति हेतु प्रार्थना है।देश का ग़रीब वर्ग का सार्वजनिक विकास हो और विश्व में शांति की स्थापना हो इसके लिए भी हम प्रार्थना करते हैं।युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित भाव से काम करना चाहिए।


भारत सरकार के कोयला विभाग के कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा की हमारा देश आगे बढ़ रहा है।श्री रेड्डी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की ताक़त बढ़ी है और हैदराबाद में सिंदूर से महायज्ञ हो रहा है तो निश्चित ही हमारे राष्ट्र और लोगों का विकास होगा।


भाजपा तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष एन रामचन्द्र राव ने कहा की माता ललिता का आशीर्वाद भारत के विकास हेतु आवश्यक है।श्री राव ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी और युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास कर रहे हैं।


हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा की भारत का विकास हो रहा है आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।श्री दत्तात्रेय ने कहा की हमे प्रसन्नता है की राष्ट्र कल्याण हेतु इतना बड़ा महायज्ञ हैदराबाद में हो रहा है।श्री दत्तात्रेय ने कहा की युवा वर्ग को धर्म के साथ जुड़कर राष्ट्र के विकास हेतु काम करना चाहिए।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की जहाँ धर्म वहाँ न्याय इसी सिद्धांत पर हम भारत को 2047 के पहले विश्वगुरु बनाने हेतु प्रयास कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग के कंधों पर माँ भारती के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेवारी है।श्री सिंह ने कहा की वसुधैव कुटुंबकम के भाव को पूरी दुनिया में पहुंचाना है।


इस अवसर पर आए सभी आगंतुकों का स्वागत समाजसेवी कृष्णा रेड्डी ने किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा,डा. अनंत लक्ष्मी,कराटे कल्याणी,दीपक रेड्डी,डा. एन गौतम राव,जी अनंत लक्ष्मी,श्रीदेवी,अन्वेष रेड्डी,सूर्यप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।