ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों का रेस्क्यू; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: मुंगेर में श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी में दो मिठाई दुकानों से पांच बाल मजदूरों को छुड़ाया गया। दुकानदारों पर केस दर्ज कर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया। बच्चों को बाल कल्याण विभाग को सौंपा गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने छापेमारी कर मिठाई दुकान में काम कर रहे पांच बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। इस मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ ही 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।


दरअसल, बाल मजदूरी को लेकर श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगातार अखबारों और टीवी चैनलों सहित कई संसाधनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि बाल मजदूरी न करवाएं बावजूद इसके मुंगेर में कई दुकानदार बच्चों से बाल मजदूरी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर स्थित मिष्ठान भंडारों के द्वारा कई बच्चों से बाल मजदूरी करवाया जा रहा है। 


इसी सूचना को लेकर श्रम संसाधन विभाग के धावा दलों के द्वारा एनजीओ और धरहरा पुलिस के मदद से उन दुकानों में छापेमारी कर पांच बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। इस मामले में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी हिमांशु रंजन ने बताया कि इन दोनों दुकानों पर कई दिनों से निगरानी की जा रही थी और उसके बाद आज उसके यहां छापेमारी कर सभी को मुक्त करवाया गया है।


दोनों दुकानदार विजय कुमार और अजय कुमार के खिलाफ धरहरा थाना में केस दर्ज करवाया गया है और तत्काल दोनो पर 25 - 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को मेडिकल जांच करवाने के बाद बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया, जहां बच्चों का अच्छे से ख्याल रखा जाएगा।  अभी तत्काल सभी बच्चों को 3- 3 हजार रुपया दिया गया और सभी के नाम से 25 - 25 हजार रूपये एफडी करवाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता