ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

उद्योगपतियों के इशारे पर रोकी गई बिहारियों की घर वापसी, कर्नाटक की BJP सरकार ने रची साजिश

उद्योगपतियों के इशारे पर रोकी गई बिहारियों की घर वापसी, कर्नाटक की BJP सरकार ने रची साजिश

06-May-2020 08:57 PM

PATNA : कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने वहां के उद्योगपतियों के साथ मिलकर बिहारी मजदूरों के खिलाफ बड़ी साजिश रची है. बिहारी मजदूरों की घर वापसी को उद्योगपतियों के इशारे पर रोक दिया गया है. ये आरोप बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहारी मजदूरों को घर वापस आने से रोका जा रहा है और यह सब कुछ इसलिए हो रहा क्योंकि बिहारी मजदूर वहां बंद हुआ की तरह रहकर काम करते रहें.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री से वहां के उद्योगपतियों ने मिलकर अप्रवासी बिहारी श्रमवीरों की वापसी पर रोक लगवा दी. कर्नाटक की भाजपाई सरकार अप्रवासी बिहारी कामगारों के मानवाधिकारों और महामारी के दौर में बुनियादी सहानुभूति को धता बताते हुए उन्हें ज़बरदस्ती रोकने और बंधक बनाने का हुक्म जारी नहीं कर सकती है.


तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहारी भाईयों को बंधुआ मजदूर या गुलाम मानने की भाजपाई सरकार की कोई भी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार और बिहार सरकार जहां तीनों जगह भाजपा की सरकार है, वहां से जो मज़दूर बिहार आना चाहते है, उनके लिए नियमित ट्रेनों का संचालन करें.


तेजस्वी ने पूरे बिहार की ओर से कर्नाटक सरकार को एक कठोर संदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में पूँजीपतियों ने पिछले 40 दिनों तक गरीबों को अपने हाल पर छोड़ अमानवीय बर्ताव किया है. उन्हें वेतन, भोजन और रहने के लिए किराया तक नहीं दिया जा रहा है. पहले तो उन्हें बोझ समझा और अब व्यापार और उत्पादन शुरू करने के लिए उन्हें घर वापस जाने से रोका जा रहा है.