ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar Weather Update: 48 घंटे में गिरेगा तापमान! Jet Stream से दिखा मौसम...

Bihar Weather Update: 48 घंटे में गिरेगा तापमान! Jet Stream से दिखा मौसम में बदलाव

21-Dec-2024 07:03 AM

By First Bihar

bihar weather : बिहार के मौसम में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। साथ ही सुबह के समय मौसम में कनकनी बढ़ने लगी है।  ऐसे में अगले 48 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। इस समय बिहार में पुरवी हवा का बहाव है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में बदलाव की स्थिति बन रही है। 


वैज्ञानिक कुमार गौरव की मानें तो समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से एक जेट स्ट्रीम की हवाएं भारत के उत्तर पश्चिम दिशा से प्रदेश में पहुंचने वाली है। इसका असर तापमान पर रहने की संभावना है। इससे कोहरे का भी प्रभाव जारी रहेगा। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 21 दिसंबर की सुबह में पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और कटिहार जिलों के भागों में कनकनी बढ़ गई है। 


मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में बिहार के अधिकतर इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। पटना में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो पटना एयरपोर्ट के पास की हवा रेड जोन में रही। गांधी मैदान की हवा ऑरेंज जोन में रही। गांधी मैदान की हवा की गुणवत्ता में पहले से सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। कोहरे के कारण सड़क हादसे हो सकते हैं। इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। मौसम के बदलते मिजाज के साथ खुद को अपडेट रखें और जरूरी सावधानियां बरतें।