ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार : टीचर- स्टूडेंट का रिश्ता हुआ तार- तार, ग्रामीणों ने गलत...

बिहार : टीचर- स्टूडेंट का रिश्ता हुआ तार- तार, ग्रामीणों ने गलत काम करते पकड़ा, तो लिया ये फैसला

08-Feb-2023 09:02 AM

By First Bihar

NALANDA : आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि स्टूडेंट ओर टीचर का रिश्ता भगवान ओर भक्त के रिश्ते से बड़ा होता है। लेकिन, जब सही गलत की पहचान कराने वाला ही इन चीज़ों में फर्क नहीं कर पाता हो उस पर प्यार का भूत सवार हो तो मामला कुछ और ही बन जाता। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है। जहां शिक्षक ने गुरु- शिष्या के रिश्ते को किया तार-तार कर दिया है। 


दरअसल, बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सारे थाना इलाके के गिलानी गांव में एक कोचिंग चलाने वाले शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। सबसे पहले तो टीचर ने अपनी ही एक स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसा लिया और पिछले कई दिनों से उसके गलत साथ गलत हरकतों को अंजाम देने लगा। लेकिन, इसी दौरान अब ग्रामीणों ने इन लोगों को रंगे हाथ गलत काम करते पकड़ लिया और कोचिंग टीचर की जमकर पिटायी कर दी। इस कोचिंग टीचर की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। 


इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि, कोचिंग टीचर गांव में आस- पास के लड़के- लड़कियों को पढ़ाने लिखाने का काम करता था। यह गांव में कई जगहों पर होम ट्यूशन भी करता था। इस दौरान एक छात्रा से उसका प्रेम -प्रसंग भी चलने लगा।  लेकिन, इस बात की भनक लड़की के परिजनों को नहीं लगी। लेकिन, अब कुछ ग्रामीणों ने इन लोगों को रंगे हाथ गलत हरकतों को अंजाम देते हुए पकड़ लिया। 


इधर, इस घटना के सामने आने के बाद दोनों के परिवार वालों, ग्रामीणों और इन दोनों प्रेमी- जोड़ों की रजामंदी से शादी करवा दी गई। जिसके बाद से अब इनकी शादी की वीडियो में भी इलाके में तेजी से वायरल बताया जा रहा है।  हालांकि, वायरल वीडियो की सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन, इन दोनों प्रेमी जोड़ों यह फिर टीचर- स्टूडेंट के शादी की चर्चा का बाजार काफी गर्म है।