Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा
04-Jun-2022 07:56 AM
SIWAN : इस वक्त खबर बिहार के सीवान जिले से आ रही है जहां पोस्टर चिपकाकर 6 लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. साद संगठन ने इस पोस्टर को चिपकाया है. इन 6 लोगों में से एक पर जानलेवा हमला हुआ है.
यह मामला सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के गंभीरार पंचायत के कौसड गांव का है. यहां पर चिपकाए गए एक पोस्टर पर गांव के 6 लोगों के नाम हैं.उन सभी 6 लोगों से कहा गया है कि 1 माह के अंदर सुधर जाएं नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस पोस्टर में स्वर्गीय श्याम बहादुर सिंह के बेटे 55 साल के विजय सिंह का भी नाम है. जिनपर बीती रात जानलेवा हमला किया गया है. वारदात के वक्त विजय सिंह घर के बरामदे में सोए थे. तभी 2 की संख्या में आए हमलावरों ने चाकू से उनपर हमला बोल दिया. बता दें कि पोस्टर पर में विजय सिंह का नाम चौथे स्थान पर है.
फिलहाल सीवान पुलिस ने पोस्टर हटा दिया है और मामले की जांच कर रही है. इस पस्टर लगने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है. इस की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है. इस मामलेपर सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया हैं. कहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि पोस्टर के अनुसार यह मामला जमीन विवाद का लग रहा है प्रशासन हर पहलू से इसकी जांच में जुट गया है. इस पोस्टर में गांव के रावण उतिल सिंह, रावण कृष्णा सिंह, सुदामा सिंह, विजय सिंह, कमल सिंह और पारप सिंह के नाम हैं. पोस्टर में दी गई धमकी के अनुसार, अगर इन लोगों ने अपने पापों का प्रायश्चित नहीं किया तो इन्हें मरना होगा. जो लोग ऐसे पापी लोगों का साथ देंगे. अगला नंबर उनका होगा. मोसाद संगठन के नाम से चिपकाए गए इस पोस्टर में लिखा गया है कि फिर भी तुम सब को सुधरने का एक मौका देते हैं. तुम सबको महीने भर का समय दिया जाता है. जिसने गरीब की जमीन ली है, वह जमीन लौटाए. जिसने गरीब को मारा या धमकाया है वह सबके सामने उससे माफी मांगे. नहीं तो एक महीने के बाद जो जहां मिलेगा वहीं मार दिया जाएगा.