BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी
10-Feb-2023 08:49 AM
By MUKESH
GOPALGANJ : बिहार में अनियंत्रित रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान तेज रफ्तार के कारण न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर तरह - तरह के जागरूकता अभियान भी चलाई जाती है।। लेकिन, इसके बाबजूद यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के पास पिकअप वैन और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप पर सवार दो बराती और बाइक पर सवार दो लोग कुल 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही चार की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह से गुरुवार की रात 10 बजे लौट रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार लोगों पर पलट गया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का शादी को उत्तर प्रदेश में गया था। रात में ही शादीसमारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था। तभी मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया। हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी।