ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी

बिहार सरकार ने दी राहत : अब अधिक आ रहा है बिजली बिल तो न हो परेशान, राज्य में शुरू होगी जांच

बिहार सरकार ने दी राहत : अब अधिक आ रहा है बिजली बिल तो न हो परेशान, राज्य में शुरू होगी जांच

04-Feb-2023 08:51 AM

By First Bihar

PATNA : पूरे बिहार में लोग यदि किसी चीज़ को लेकर सबसे अधिक परेशान हैं तो यह है अचानक से बढ़ता हुआ बिजली बिल, लेकिन अब जल्द ही उनकी यह परेशानी दूर होने वाली है। इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसको लेकर सरकार के तरफ से मुख्य सचिव तक को जरूरी दिशा- निर्देश दिया गया है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री राज्य में बिजली बिल अधिक आने की समस्यों को सुनकर काफी परेशान है।  सीएम का जनता दरबार हो या फिर हाल में चल रही समाधान यात्रा हर जगह उनको एक ही समस्या बार - बार सुननी पड़ रही है।अब इन शिकायतों से परेशान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने अब इस पुरे मामले को लेकर मुख्य सचिव को अपने तरीके से जांच करवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि, अब मुझे कहीं भी इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत सुनने में नहीं आनी चाहिए।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क़ि, अभी जब मैं समाधान यात्रा पर निकला हुआ हूं तो सबसे अधिक शिकायत  बिजली का जो बिल है, उसको लेकर है।  लोगों का कहना है कि, उनके उपयोग से अधिक का बिल दिया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है और बर्दाश्त करने लायक नहीं है। अब इसको लेकर हमने सभी जिलों के जिला अधिकारी और मुख्य सचिव से लेकर एक-एक अधिकारी को कह दिया है कि, इसका जल्द से जल्द समाधान करें। सबको कहा कि पूरे तौर पर देखिए तो क्यों इस तरह का बिजली बिल आ रहा है।


आपको बताते चलें कि, पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री को एक ही शिकायत सुनने को मिल रही है। सीएम यदि खुद जनता दरबार भी लगा रहे हैं तो उन्हें सबसे अधिक शिकायत इसी विभाग से जुड़ीं हुई सामने आई है। जिसके बाद सीएम ने कई बार अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। लेकिन, इसका असर देखने को नहीं मिल रहा था। जिसके बाद अब नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच मुख्य सचिव को अपने सिरे से करने को कहा है।