BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
12-Feb-2023 12:33 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बेतिया में भीषण सड़क हादसे में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों किसान चीनी मिली में गन्ना की अनलोडिंग कर ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम के पास की है।
हादसे के शिकार हुए दोनों किसानों की पहचान मझौलिया प्रखंड के सेमरा पंचायत निवासी शंभू शाह और सुरेश महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान आपस में मित्र थे और गन्ना लेकर मझौलिया शुगर मिल में गए थे। गन्ना अनलोड करने के बाद दोनों ट्रैक्टर लेकर वापस घर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुष्ठ आश्रम के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में जा पलटा, जिससे दोनों किसानों का मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मझौलिया थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।