बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Apr-2020 06:33 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गयी है। बिहार में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन के बीच जंग जारी है। इस जंग में बिहार पुलिस की अहम भूमिका है। लॉकडाउन को मुकम्मल बनाया जाएगा तभी तो कोरोना जल्दी देश छोड़ कर भागेगा। इस उदेश्य से बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान दिन-रात सड़को पर डटे हुए हैं। बिहार पुलिस ने ऐसा नहीं है कि इन्हें यूं ही छोड़ दिया है। कोरोना के खिलाफ जंग के उन्हें हथियारों से लैस किया गया है।
बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देशों के मुताबिक बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने राज्य के तमाम जिलों में पुलिस को हैंड ग्लब्स, मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया है ताकि ने बेखौफ होकर ड्यूटी बजा सकें। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को 33998 जोड़ी हैंडग्लब्स, 67712 मास्क और 1523 लीटर सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया गया है।एडीजी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के खिलाफ पुलिस वालों को इस सुरक्षा सामग्री मुहैया करवाने के अलावे पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशन और इसके अलावे तमाम पुलिस कार्यालयों को रेग्यूलर बेसिस पर सेनेटाईज करवा रही है। सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बिहार पुलिस की अगर बात करें तो कोरोना महामारी के दौरान उनकी बड़ी भूमिका सामने आयी है। पुलिस ने कोरोना संदिग्धों को खोज निकालने की अहम रोल अदा किया है।इस दौरान पर पुलिस पर हमले की खबरें भी आती रही हैं। ये रियल कोरोना वारियर्स चाहे क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर या फिर तमाम उन जगहों पर जहां भीड़ इक्कठा होती है। उन जगहों पर तैनात होकर पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं। ऐसे में उनकी खुद की सुरक्षा का सवाल बहुत अहम बन जाता है। ऐसे में हमें इन पुलिसकर्मियों का सम्मान करते हुए लॉकडाउन को घरों में रहकर मुकम्मल करना है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...