आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
22-Nov-2024 07:04 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार में इन दिनों शादी-ब्याह की खुशी का मौसम चल रहा है, लेकिन कई बार ये खुशियां हिंसा में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर के हलई थाना अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के विक्रमपुर गांव में सामने आया है।
बीते बुधवार की रात, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से एक बारात विक्रमपुर गांव पहुंची थी। बैंड-बाजे के साथ शादी समारोह चल रहा था और जयमाला की रस्म भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन जयमाला के तुरंत बाद, मंच पर चढ़ने और फोटो खिंचवाने को लेकर वर और वधू पक्ष के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।
मारपीट के दौरान दूल्हे के चाचा राजबाबू यादव सहित आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। राजबाबू यादव का सिर फट गया और उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों ने बारात के साथ आए बाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक मशीन भी चोरी कर ली।
इस घटना से दूल्हा भी काफी आहत हुआ और शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन ग्रामीणों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे राजी किया और शादी की रस्म पूरी कराई गई। इस घटना से गांव के लोगों में काफी रोष है। मुखिया सुनील कुमार राय और अन्य ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।