ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार में सफर और होगा आसान: 35 महीने में तैयार हो जायेगा पटना...

बिहार में सफर और होगा आसान: 35 महीने में तैयार हो जायेगा पटना से बेतिया के बीच 4 लेन का नया पुल, केंद्र सरकार ने टेंडर निकाला

03-Feb-2023 08:41 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। उनका सफर औऱ आसान होने वाला है। पटना से बेतिया तक बन रहे नये फोरलेन 35 महीने में में बनकर तैयार हो जायेगा। नये पुल के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। एनएच-139 डब्ल्यू के करीब 167 किमी के अलाइनमेंट में बकरपुर (सोनपुर) से मानिकपुर क करीब 38.8 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण 2025 में पूरा हो जायेगा। इसके निर्माण एजेंसी के चयन के लिए एनएचएआइ ने टेंडर जारी कर दिया है। 


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को टेंडर जारी कर दी है। इसमें पटना  पटना से बेतिया तक बन रहे नये फोरलेन ब्रीज के लिए निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। पुल के निर्माण के लिए 2025 का समय तय किया गया है। टेंडर के जरिये एजेंसी का चयन होते ही पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा। इस टेंडर को 22 मार्च तक भरा जा सकेगा और 23 मार्च को यह टेंडर खुलेगा। इस सड़क निर्माण की अनुमानित लागत करीब 867.70 करोड़ रुपये है। इस फोरलेन के बन जाने के बाद पटना से वैशाली की दूरी घटकर 40 किमी रह जायेगी। साथ ही यह दूरी करीब आधे घंटे में तय की जा सकेगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना से बेतिया तक नये एनएच का निर्माण पांच चरणों में होगा। पहले खंड में एम्स, पटना से बकरपुर (सोनपुर), दूसरे खंड में बकरपुर (सोनपुर) से मानिकपुर, तीसरे खंड में मानिकपुर से साहेबगंज, चौथे खंड में साहेबगंज से अरेराज और पांचवें खंड में अरेराज से बेतिया सड़क का निर्माण कराया जाना है। पांचवें खंड अरेराज से बेतिया में 10 किमी सड़क पूर्वी चंपारण जिला के अंतर्गत और करीब 31 किमी सड़क पश्चिम चंपारण जिला के अंतर्गत बनना है। अन्य चरणों में इस सड़क के निर्माण के लिए बहुत जल्द टेंडर जारी होगा। 


आपको बताते चलें कि, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इससे राज्य के पटना, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों को सीधा लाभ होगा।हाल ही में एनएच-139 डब्ल्यू के अलाइनमेंट में पड़ने वाले जेपी सेतु के समानांतर गंगा पुल को बनाने के लिए टेंडर जारी हुआ है। इस पुल का निर्माण भी इसी साल शुरू होगा।