ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार में सफर और होगा आसान: 42 महीने में तैयार हो जायेगा दीघा-सोनपुर...

बिहार में सफर और होगा आसान: 42 महीने में तैयार हो जायेगा दीघा-सोनपुर के बीच 6 लेन का नया पुल, केंद्र सरकार ने टेंडर निकाला

01-Feb-2023 07:02 AM

By First Bihar

PATNA: ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है. उनका सफर औऱ आसान होने वाला है. गंगा नदी पर पटना के दीघा और सोनपुर के बीच 6 लेन का नया पुल 42 महीने में बनकर तैयार हो जायेगा. नये पुल के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है. इस पुल को जेपी सेतु के दक्षिण से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जायेगा. 


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को निविदा जारी कर दी है. इसमें पटना के गंगा नदी पर दीघा और सोनपुर के बीच जेपी सेतु के समानांतर छह लेन का केबल ब्रिज बनाने के लिए निविदा मांगे गये हैं. पुल के निर्माण के लिए 42 महीने का समय तय किया गया है. टेंडर के जरिये एजेंसी का चयन होते ही पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा. इस नये पुल को जेपी सेतु के दक्षिण की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे से बी जोड़ा जायेगा. इसके लिए अलग से लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनायी जायेगी. 


बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने पटना के जेपी सेतु के सामानांतर 6 लेन के पुल निर्माण की मंजूरी दी थी. इस पुल को बनाने में 2635.89 करोड़ रुपए की लागत आएगी. पुल के निर्माण की निगरानी के लिए अलग से अथॉरिटी इंजीनियर को बहाल किया जाएगा. इसके लिए अलग से निविदा निकाली गयी है.


ऐसा होगा नया पुल

जेपी सेतु के समानांतर बनने वाला ये पुल एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज होगा. इसमें गंगा नदी पर 4.556 किमी का एक्स्ट्रा डोज केवल ब्रिज बनेगा. इसके एप्रोच रोड की कुल लम्बाई 6.925 किमी होगी. वहीं पुल को सड़क से जोड़ने के लिए 2.369 किमी रोड का निर्माण भी किया जाएगा. पुल के दो पिलर के बीच की दूरी 125 मीटर होगी. पिलर की संख्या को कम रखने के लिए एक्स्ट्रा डोज केबल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. इसी तकनीक के आधार पर नये पुल का निर्माण हो रहा है. एक्स्ट्रा डोज केबल तकनीक से निर्माण की लागत घटती है और पुल कम समय में ही बनकर तैयार हो जाता है. इस पुल निर्माण होने के बाद पटना से उत्तर बिहार आने-जाने वालों को काफी सहूलियत होगी.