Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
20-Aug-2020 08:26 AM
By anjani
BHAGALPUR : बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल टूटे एक्सल बॉक्स के साथ पटरी पर दौड़ती रही. इस दौरान कोच में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.
जैसे ही ट्रेन भागलपुर जंक्शन पहुंची यात्रियों ने राहत की सांस ली. भागलपुर पहुंचने के बाद कोच को बदल कर नया कोच लगाया गया और उसे डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया गया. इस दौरान दो घंटे तक ट्रेन रुकी रही. बताया जा रहा है कि एक्सल फेस बॉक्स ट्रेन के स्लीपर कोच एस-वन की टूटी थी. गाड़ी में सवार लोगों ने पटना से ही एक्सल फेस बॉक्स का आवाज सुनाई पड़ने की बात कही. यात्रियों का कहना है कि तार से बांधकर नट वोल्ट टाइट करने के बाद भी जमालपुर के बाद तेज आवाज कोच में सुनाई दी. हालांकि ट्रेन की रफ्तार अधिक थी और रफ्तार तेज होने के कारण बॉक्स खुल कर गिर गया. जिसके बाद इसकी जानकारी भागलपुर में कैरेज एंड वैगन को दी गई.
भागलपुर जंक्शन पर ट्रेन के आने के बाद क्षतिग्रस्त एस-वन कोच को हटाकर नया कोच लगाया गया और उसके बाद रात 9.55 बजे डिब्रूगढ़ के लिए ट्रेन रवाना हुई. मुख्य यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार समेत कैरेज एंड वैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और रेलवे की पूरी टीम इस दौरान लगी रही. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन शाम साढ़े छह बजे के करीब जमालपुर जंक्शन पहुंची और जमालपुर में ही गार्ड की ड्यूटी बदली गयी.
ट्रेन में लगाई गई दूसरी बोगी जमालपुर से गाड़ी खुलने के बाद आवाज आने के बाद गार्ड ए.के. गुप्ता ने लोको पायलट से संपर्क किया, जिसके बाद सूचना भागलपुर स्टेशन और कैरेज एंड वैगन को दी गई. ट्रेन के पहुंचते ही क्षतिग्रस्त कोच को काटा गया. इसके बाद स्लीपर की दूसरी कोच को लगाया गया. इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा. रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी समेत जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी जवानों के साथ मुस्तैद रहे.