पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
06-May-2020 09:15 PM
BHAGALPUR : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में कांग्रेस के एक विधायक ने नीतीश कुमार से बिहार में शराब की बिक्री शुरू कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि शराब की बिक्री से पैसे के संकट से जूझ रही सरकार को पर्याप्त राशि मिल जायेगी. इस पैसे से सरकार कोरोना से त्रस्त गरीबों की मदद कर पायेगी.
विधायक अजीत शर्मा ने की मांग
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने आज ये मांग की. विधायक ने कहा कि कोरोना के कारण गरीबों का हाल बेहाल है. सरकार के पास गरीबों की मदद करने को पैसे नहीं है. विधायक ने कहा कि बिहार में सारे रोजगार बंद हैं. सरकार को टैक्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में सरकार को शराब की बिक्री शुरू करा देना चाहिये. शराब की बिक्री से सरकार को पर्याप्त पैसे मिल जायेंगे. इससे गरीबों की मदद हो जायेगी. सरकार को गरीबों को अनाज और पैसे देने के लिए राशि मिल जायेगी.
विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को शराब की लत से मुक्त कराना चाहते थे. बिहार में शराबबंदी हुए चार साल हो चुके हैं. ऐसे में जिन्हें शराब की लत लगी थी वो छोड़ चुके हैं. लिहाजा सरकार को शराब पर लगी रोक को हटा लेना चाहिये.
गौरतलब है कि देश की कई राज्य सरकारों ने शराब की बिक्री शुरू करा दी है. राज्य सरकारों ने शराब पर अतिरिक्त टैक्स लगाया है. दिल्ली में शराब की बोतल पर 70 फीसदी कोरोना स्पेशल फीस लगा दिया गया है. हरियाणा ने भी शराब पर कोविड सेस लगा दिया है. देशी शराब के क्वार्टर पर 5 रुपए, विदेश शराब पर 20 रुपए, स्ट्रांग बीयर पर 5 रुपए और अन्य बीयर पर 2 रुपए कोविड सेस लगेगा. वहीं, आंध्र प्रदेश ने शराब पर 75 फीसदी और बंगाल ने 30 फीसदी टैक्स बढ़ा दिया है. इन राज्यों को शराब से पर्याप्त पैसे आने की उम्मीद है.