नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
25-Nov-2020 02:08 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. बिहार पुलिस अवैध रूप से शराब बेच रहे तस्करों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. गोपालगंज जिले से भी एक ताजा मामला सामने आया है, जहां कोर्ट ने दो शराब तस्करों को 10-10 साल की सजा और 5-5 लाख रूपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है.
गोपालगंज के विशेष लोक अभियोजक रविरबि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच गवाहों की गवाही और दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. इसके साथ ही पांच पांच लाख का अर्थदंड भी लगाया है. एक माह में इस तरह का दूसरा फैसला सुनाया गया हैं. जिनको सजा सुनाई गई थी वो दोनों तस्कर भी हरियाणा के रहने वाले थे.
उन्होंने बताया की उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कार से शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी थी. जब्त शराब की कीमत पांच लाख रूपये आंकी गयी थी. जिसे कुचायकोट के बल्थरी चेक पोस्ट से तस्करों के साथ बरामद किया गया था.
उत्पाद विभाग की टीम ने 2019 में बल्थरी चेक पोस्ट से सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक कार से पांच लाख की शराब पकड़ी थी. जिसके बाद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उस वक्त उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की कीमत पांच लाख रुपए बताई थी. हरियाणा के रहने वाले हेमंत सिंह और सुनील शर्मा को लवकुश की कोर्ट ने 10 साल की सजा के साथ ही 5-5 लाख रुपये की अर्थदंड लगाई है. बताया जाता है कि दोनों पहले भी शराब के कारोबार करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके थे.