बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
11-Jun-2021 08:49 PM
SEKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में जब सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई से किसान परिवार त्राहिमाम कर गया तो न्याय के लिए अनोखा रास्ता अपनाया. किसान अपने परिवार औऱ गाय-भैंस के साथ एसपी आवास के सामने पहुंचा औऱ वहीं डेरा डाल दिया. एसपी साहब के घर के सामने जब किसान ने डेरा डाल दिया तो पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गये. ताबड़तोड़ कोशिशें की गयीं कि किसी तरह किसान को वहां से हटाया जाये.
सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई
मामला एक सत्ताधारी दल के नेता की दबंगई से जुड़ा है. शेखपुरा के सरिका गांव में इस दबंग नेता ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया है. पीडित परिवार पुलिस के पास इंसाफ के लिए दौड़ता रहा लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना. इसके बाद दबंग नेता किसान औऱ उसके परिवार के साथ औऱ जुल्म करने लगा. जब न्याय पाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा तो किसान परिवार एसपी आवास के सामने पहुंच गया.
शेखपुरा के सरिका गांव के रामवृक्ष यादव ने शुक्रवार को अपनी गाय भैंस के साथ सपरिवार एसपी आवास के सामने डेरा डाल दिया. एसपी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब एक परिवार को मवेशी के साथ धरना पर बैठे देखा तो वे परेशान हो उठे. सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की. लेकिन किसान औऱ उसके परिवार के लोग नहीं हटने की जिद पर अड़ गये. उनकी मांग थी कि एसपी खुद फरियाद सुनें औऱ कार्रवाई करें तभी वे वहां से हटेंगे. किसान परिवार की जिद देख कर एसपी आवास से स्थानीय थाना को सूचित किया गया. बाद में हथियावां ओपी की पुलिस वहां पहुंची औऱ पीडि़त परिवार को काफी देर तक समझाया. उन्हें आश्वासन दिया गया कि कार्रवाई होगी. जब वे वहां से हटे.
पीडि़त किसान रामबृक्ष यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी ने बताया कि गांव के एक दबंग नेता ने उनेके खेत और घर पर कब्जा कर लिया है. वह एक सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ है. उसने हमारे घर पर अपनी पार्टी का झंडा भी गाड़ दिया है. पीड़ित परिवार ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी गाय-भैंस लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं. किसान रामबृक्ष यादव ने बताया कि अपनी जमीन औऱ घर पर कब्जे को लेकर उन्होंने 2020 में मुकदमा भी किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.