ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / बिहार: BPSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे बाइक सवार तीन...

बिहार: BPSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे बाइक सवार तीन युवक, बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; तीनों की दर्दनाक मौत

08-Dec-2023 07:05 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास की है।


बताया जा रहा है कि तीनों युवक बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।