ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटरों से भागे 64 मजदूर और ग्रामीण, दूसरे के लिए...

बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटरों से भागे 64 मजदूर और ग्रामीण, दूसरे के लिए बने संकट

01-Apr-2020 11:04 AM

PATNA: दूसर राज्यों से बिहार आने वाले मजदूरों के लिए सरकार ने क्वॉरेंटाइन सेंटर जिला से लेकर पंचायत और गांव स्तर तक बनाया है लेकिन यहां से मजदूर भाग रहे हैं. दो-तीन दिन के अंदर बिहार के अलग-अलग सेंटरों से 64 मजदूर और ग्रामीण भाग निकले.दूसरे राज्यों से आए मजदूर प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे हैं.

बाढ़ से भागे 22 लोग

बेलछी प्रखंड के सकसोहरा पूर्वी पंचायत में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर से 22 ग्रामीण जांच के कुछ ही घंटे के बाद फरार हो गए. जबकि उन्हें 14 दिनों के लिए सेंटर में रहने के लिए कहा गया था. सबकी तलाश की जा रही है. 

सुपौल में भागे सबसे अधिक

सुपौल में सबसे अधिक मजदूरों के भागने का मामला सामने आया हैहाई स्कूल गौरवगढ़ से सोमवार की देर रात 25 मजदूर क्वारेंटाइन कैंप की कुव्यवस्था को देख भाग निकले. बसबिट्टी मीडिल स्कूल से भी 12 मजदूर भाग गए. सभी मजदूर दिल्ली से आए थे. इनको 14 दिनों के क्वॉरेंटाइन किया गया था. लेकिन यह भाग निकले. सभी की खोजबीन की जा रही है. कुछ मजदूरों के मुंगेर से भी भागे थे. पूर्णिया के जलालगढ़ पंचायत के कस्तूरबा विद्यालय में रविवार की रात पांच लोगों को क्वारेंटाइन किया था लेकिन सभी लोग उसी रात आइसोलेशन सेंटर से भाग निकले. पांचों की जांच तक नहीं हो पाई.

दूसरे के लिए बन रहे खतरा

क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग रहे मजदूर दूसरे ओर अपने घर परिवार को संकट में डाल सकते हैं. मजदूरों को स्थिति की गंभीरता को सोचना चाहिए. प्रशासन को सहयोग करना चाहिए. लेकिन यह लोग हंगामा कर रहे हैं. भागने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है.