Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
10-Apr-2020 06:49 AM
PATNA : फसल की कटाई करने के लिए हर साल पंजाब और हरियाणा से बड़ी तादाद में हार्वेस्टर के ड्राइवर और खलासी बिहार आते हैं। पटना और उसके आसपास के लगभग 6 जिलों में पंजाब और हरियाणा से तकरीबन 1700 लोग आए हैं। इनमें ज्यादातर हार्वेस्टर के ड्राइवर, खलासी और उनके हेल्पर हैं। सरकार ने इन सभी की पहचान कर सबको क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है।
दरअसल बिहार में खेतों के अंदर पड़ी फसल को काटने और अनाज निकालने के लिए पंजाब और हरियाणा से बड़ी तादाद में हार्वेस्टर मंगाए गए हैं। हार्वेस्टर मालिकों ने बिहार आने के लिए ड्राइवरों का पास भी बनवाया है लेकिन उनके साथ बड़ी संख्या में खलासी और हेल्पर भी बिहार पहुंच गए। यह सभी बिहार के ग्रामीण इलाकों में डेरा जमाए बैठे थे लेकिन प्रशासन ने इनकी पहचान करते हुए सबको क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है।
अकेले रोहतास जिले के अंदर फसल की कटाई के लिए पंजाब और हरियाणा से 700 लोग आए हुए हैं। इसके अलावा कैमूर जिले में तकरीबन 200, भोजपुर में 300 और बक्सर में ढाई सौ हार्वेस्टर के ड्राइवर और खलासी की पहचान की गई। इन सभी को पिछले 2 दिनों में अभियान चलाकर सरकार ने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। अब क्वारंटाइन सेंटर में वक्त गुजारने के बाद ही इन्हें खेती के काम के लिए छोड़ा जाएगा।