ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / बिहार में बच्चों के फी माफ करेंगे प्राइवेट स्कूल ! शिक्षा मंत्री ने...

बिहार में बच्चों के फी माफ करेंगे प्राइवेट स्कूल ! शिक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

10-Apr-2020 08:46 PM

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच स्कूलों की फी माफ़ करने की मांग लगातार उठ रही है. इंडिया में कोरोना के संक्रम को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है. ऐसे में बिहार के अंदर भी काफी सख्ती देखी जा रही है. लोगों के कारोबार बंद हो गए हैं. आज मजूदरों का इनकम ठप पड़ गया है. कमाई के सारे स्रोत बंद पड़े हैं. इस बीच प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की फी माफ़ करने की गुजारिश लगातार की जा रही है.


बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने फी की माफ़ी को लेकर प्राइवेट स्कूलों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. एजुकेशन मिनिस्टर ने बताया कि बिहार शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन के साथ एक बैठक करेगी और उस मीटिंग में बच्चों की फी माफ़ करने की अपील की जाएगी. लॉकडाउन पीरियड की अवधि की फी को माफ़ करने की बातचीत फिलहाल चल रही है. लगातार लोगों की ओर से अपील किये जा रहे हैं.


उधर, पटना के डीएम कुमार रवि में स्कूलों में फी जमा करने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी की ओर से कहा गया है कि कोई भी प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स के ऊपर फी जमा करने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे. इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे का फी नहीं दे सकता है तो उनके बच्चे का एडमिशन रद्द नहीं कर  सकते हैं.


पटना डीएम कुमार रवि की ओर से 7 अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं. डीएम की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक किसी भी परिस्थिति में फी एक क़िस्त में जमा करने का दबाव नहीं बनाया जायेगा. फिलहाल एक महीने की फी देने के लिए ही पेरेंट्स से अनुरोध किया जाये. ट्यूशन के फी के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के चार्ज क़िस्त के रूप में वसूल करना सुनिश्चित किया जाये. स्टूडेंट्स के लिए स्टडी मटेरियल और पीपीटी उनके पेरेंट्स को स्कूल की वेबसाइट, ईमेल या व्हाट्सएप के जरिये उपलब्ध कराया जाये.


पटना जिलाधिकारी की ओर से और भी जो निर्देश दिए गए हैं, उसमें पाठ्य-पुस्तक और अन्य जरूरी मटेरियल होम तो होम उपलब्ध कराने को कहा गया है. वर्त्तमान परिस्थिति में यदि कोई भी पेरेंट्स फी जमा करने में सक्षम नहीं हैं, तो उनके ऊपर कोई दबाव नहीं बनाया जाये. इसके साथ ही उनके बच्चे का नामांकन भी रद्द नहीं करें.