ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 746

बिहार में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 746

11-May-2020 07:54 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को रिकार्ड 85 नए मामलों के बाद सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 13 नए केसों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 746 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पांचवी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 13 नये मामले सामने आए हैं. शेखपुरा से 5, नवादा से 4, मुजफ्फरपुर से 3 और सीतामढ़ी से एक नया मामला सामने आया है. बता दें कि बिहार में अब एक कुल 37 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.


news image



इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना से 11, खगड़िया से 5, बेगूसराय से 4, बांका से 2, दरभंगा से 3, मधुबनी से 2, सुपौल से 2, नवादा से 2, भागलपुर से 2, गोपालगंज से 2, सहरसा और पूर्णिया से एक-एक मामले सामने आये थे. पटना के बीएमपी में कुल 8 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यह सभी बीएमपी 14 से जुड़े हुए हैं. इसके पहले भी एमपी 14 में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.




बिहार में शुक्रवार को बीएमपी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले थे. सबसे पहले गुरुवार को बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एयरपोर्ट के समीप बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) कैंप से नए मरीज मिलने से जवानों में खौफ बढ़ गया है.  शनिवार की दोपहर खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. नके साथ बीएमपी के एडीजी समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.