पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 02:04 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 582 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि दोनों नए मामले अरवल जिले के हैं. अरवल के चामंडी से 29 साल का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है. वहीं दूसरी ओर शीघ्रमपुर के रहने वाले 14 साल के एक नाबालिग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इससे पहले शनिवार को पहली अपडेट जारी की गई. इस अपडेट के मुताबिक शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय से 18 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बता दें कि बिहार में अब तक कुल 300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

