Bihar Vidhan Sabha : एक सवाल पर पूरा सदन खड़ा हो गया… आखिर ऐसा क्या हुआ विधानसभा में? मंत्री के छुटे पसीने; भाजपा-जेडीयू और राजद सब एक साथ Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के 'वेतन' से लाखों रू की होगी वसूली...जारी हुआ आदेश ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, बिहार में पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, RPF की तत्परता से बची जान Bihar Assembly : यह काम किए बगैर कर्ज बांटना पड़ेगा भारी, 3 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल; जानिए सरकार का नया नियम Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा: क्या अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली? सरकार ने दिया बड़ा जवाब Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा Bihar CAG Report : कहां खर्च हुए 92,133 करोड़? कैग रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज; कागज़ों में नहीं मिला सबूत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, गैर-सरकारी संकल्प पर होगी बड़ी बहस Patna land mafia : अंचल कार्यालय में चुपचाप हुआ खेल, जांच बैठी तो उड़ गए होश; अब DM ने राजस्व कर्मचारी को किया सस्पेंड Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम
11-Jan-2021 03:55 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 213 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256991 हो गई है. बिहार में फिलहाल 4290 कोरोना के एक्टिव मरीज है.
राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 107 नए मामले सामने आये हैं. सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 213 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 256991 हो गया है.
बीते दिन रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 4 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1434 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 408 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ढाई लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,51,266 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 97.85 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है.
