ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में मिले एकसाथ 34 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 801...

बिहार में मिले एकसाथ 34 नए कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 801

12-May-2020 04:51 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 34 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में कुल मरीजों का आंकड़ा 801 हो गया है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के 9 अलग-अलग जिलों से कुल 34 मामले सामने आये हैं. नए मामलों में मधुबनी से तीन, पटना से एक, सारण से एक, पूर्णिया से एक, खगड़िया से 11, रोहतास से 14, गोपालगंज से दो, भागलपुर से एक और सिवान से एक मामला सामने आया है. यह सभी 34 मामले बिहार के नौ अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं. सारण से जो नया मामला सामने आया है. वह जनता बाजार में एक 24 साल के शख्स को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सामने आया है, जबकि पटना के बेलछी से 30 साल के एक अन्य शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. खगड़िया के अलौली से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अलौली से कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं, जबकि रोहतास के चेनारी से 5 मामले सामने आए हैं. मधुबनी के खुटौना से 2 नए केस सामने आए हैं, जबकि रोहतास के कोचस से 3 संझौली से 2 मामले सामने आए हैं.

देखिये वीडियो :


कोरोना के 34 नए केस में से 2 महिलाएं हैं, जबकि बाकी 32 पुरुष हैं. गोपालगंज के हथुआ और पचदेवरी से एक एक मामला सामने आया है, जबकि भागलपुर के रंगरा और सीवान के आंदर से एक-एक केस पाया गया है.  बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई है कि सूबे में अब तक कुल 383 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. जबकि 6 लोगों की मौत हुई है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम और पटना के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है. मई महीने में बिहार के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं. इस महीने अब तक 4 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. 


news image