ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में लॉकडाउन तोड़ने पर 77 गिरफ्तार, वसूला गया 46 लाख रुपए जुर्माना

बिहार में लॉकडाउन तोड़ने पर 77 गिरफ्तार, वसूला गया 46 लाख रुपए जुर्माना

22-Apr-2020 06:57 PM

PATNA: बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ बिहार पुलिस रोज कार्रवाई कर रही है. आज पुलिस ने बिहार में 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 

46 लाख रुपए वसूला गया जुर्माना

पुलिस ने बिहार में लॉकडाउन तोड़ने को लेकर 1983 गाड़ियों को जब्त कर लिया है. पुलिस ने 46 लाख 22 हजार, 400 रुपए फाइन भी काटा है.  पुलिस की कार्रवाई से लोगों में डर बना हुआ है. 

बता दें कि बिहार पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. 24 मार्च से लेकर अब तक पुलिस ने 1261 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. 1370 लोगों पर लॉकडाउन तोड़ने का केस दर्ज किया गया है.  35728 गाड़ियों को जब्त किया गया है. लॉकडाउन तोड़ने वालों से कुल 8 करोड़, 27 लाख रुपए से अधिक वसूला गया है.  लॉकडाउन पालन करने को लेकर बिहार पुलिस के डीजीपी रोज अधिकारी और जवानों से बात कर रहे हैं और अपने-अपने जिलों  में कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दे रहे हैं.